देश के विकास के लिये कार्य करती है भाजपा: आनंद

सुपौल। भाजपा कला संस्कृति मंच के तत्वाधान में बलुआ स्थित स्व. मृत्युंजय मिश्र के आवास पर स्थानीय निक

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 07:02 PM (IST)
देश के विकास के लिये कार्य करती है भाजपा: आनंद

सुपौल। भाजपा कला संस्कृति मंच के तत्वाधान में बलुआ स्थित स्व. मृत्युंजय मिश्र के आवास पर स्थानीय निकाय विधान पार्षद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को एक बैठक वरीय भाजपा नेता लेखानंद मिश्र की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कला संस्कृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्र उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग पैसा नहीं, रुपया नहीं बल्कि आत्मसम्मान और देश के विकास के लिए कार्य करते हैं। जिसका मिसाल एक ही वर्ष में मोदी सरकार का चमत्कार है। बिहार को प्रगति के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कोसी क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार नूतन सिंह को आप जात पात एवं भेदभाव से ऊपर उठकर अधिक से अधिक मत देकर विजय बनाने का प्रयास करें। चूकि हमलोग भाग्यशाली है कि इस बार जहा सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक है। श्रीमति सिंह जैसी एक मात्र महिला उम्मीदवार आज हमें मिली है। इस सुनहरे मौके को आप अपने हाथों से न जाने दे। कार्यक्रम को भाजपा जिला प्रवक्ता रमण चंद्र ,जिला उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, कला संस्कृति मंच के जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भानुप्रताप, जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ ममता देवी, मुखिया परमानंदपुर सह जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ वीणा देवी, वीरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष इन्द्रमणि मिश्र, लक्ष्मी नारायण रान, अनिल भगत, प्रो. एसपी मंडल, लोजपा बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष कामता प्रसाद गुप्ता, उचित राम मेहता, अरूण कुशवहा, कमल सिंह, यमुनानंद मिश्र, लक्ष्मी सरदार, उमाशंकर खा, अब्दुल लतीफ , गणेश मेहता आदि ने भी संबोधित किया। जबकि मंच संचालन बसंतपुर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष श्याम नारायण झा ने किया।

chat bot
आपका साथी