समारोह आयोजित कर बीएओ को दी गई विदाई

सरायगढ़(सुपौल),संवाद सूत्र: पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी का विदाई समारोह प्रखंड के स्थानांतरित प्र

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 06:02 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 06:02 PM (IST)
समारोह आयोजित कर बीएओ को दी गई विदाई

सरायगढ़(सुपौल),संवाद सूत्र:

पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी का विदाई समारोह प्रखंड के स्थानांतरित प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सिंह को गुरूवार को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। आरडीओ विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता

में हुए समारोह में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद, नारायण रजक, शिव प्रसाद साह, कृषि समन्वयक चन्द्र मोहन कुमार

सतीष कुमार, आरटीपीएस के सोमांशु शेखर, सचिन कुमार प्रदीप

कुमार, राजेश कुमार, देवन मुखिया, प्रखंड कार्यालय प्रधान के कृष्ण कुमार यादव, सहायक विनोद कुमार, नाजीर राम लगन मोची, सियाराम यादव, प्रवीण कुमार, नित्यानंद भार्गव, चंदन कुमार सिंह, अरविन्द कुमार यादव, रत्‍‌नेश कुमार, देवेन्द्र कुमार भारती, श्याम कुमार भारती, राजेश कुमार, ललित कुमार, राजेश कुमार, हरेकृष्ण

मंडल, विजेन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार मेहता, नारायण यादव सहित अन्य

गणमान्य उपस्थित थे। समारोह में व्यवसायिक संघ भपटियाही बाजार तथा किसान सलाहकार संघ द्वारा पूर्व कृषि पदाधिकरी को अंग वस्त्र सहित अन्य उपहार दे कर सम्मानित किया गया। समारोह में बोलते आरडीओ ने कहा कि एक नेक निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के स्थानातरण होने से उन्हें काफी क्षति हुई है।

उन्होंने श्री सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में बोलने वाले अन्य वक्ताओं ने भी कृषि पदाधिकारी श्री सिंह के 18 माह के कार्यकाल का बढ़ चढ़ कर सराहना किया। मालूम हो कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सिंह का गया जिला स्थानातरण हो गया है।

chat bot
आपका साथी