Move to Jagran APP

Bihar Rain Update: बिहारवासियों के लिए 'गुड न्यूज', इस तारीख के बाद झमाझम बारिश के आसार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 24 से 28 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान 26 मई से हल्की वर्षा की संभावना है। भागलपुर से लगते जिलों में भी मौसम सुहावना होने के आसार हैं।

By Hirshikesh Tiwari Edited By: Rajat Mourya Published: Fri, 24 May 2024 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2024 02:30 PM (IST)
बिहारवासियों के लिए 'गुड न्यूज', इस तारीख के बाद झमाझम बारिश के आसार (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bihar Rain Update एक दिन में सात डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ गया जिससे कई दिनों बाद गुरुवार को दिन में उमस भरी गर्मी से परेशानी रही। वहीं, अब शहर के उपर हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी।

कभी तेज हवा राहत देगी तो कभी हवा थमने और धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का भी एहसास होगा। तापमान सामान्य रहेगा। कभी कभी घने बादल छा जाएगा। चार दिन बाद फिर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम

कुल मिलाकर फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 24 से 28 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान 26 मई से हल्की वर्षा की संभावना है।

इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान के अनुसार, भागलपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

80 प्रतिशत आद्रता के साथ 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व हवा चल रही है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। उमस भरी गर्मी रह सकती है।

ये भी पढ़ें- MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा पर उठे सवाल, निजी कॉलेज वाले पास तो सरकारी वाले फेल

ये भी पढ़ें- कमाल का 'क्विक वॉटरिंग सिस्टम', ट्रेन आते ही 10 मिनट में 24 कोच लबालब


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.