जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

झुलसे कवल किशोर पांडेय को इलाज के लिए ग्रामीणों ने भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 12:31 AM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:29 AM (IST)
जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

सिवान: स्वीप कोषांग के सौजन्य से जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जोर-शोर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों के द्वारा अभियान चलाया गया। बड़हरिया, महाराजगंज, गोरेयाकोठी और जीरादेई में ग्राम समूहों के स्वयं सहायता ग्रुप द्वारा प्रदर्शनी निकाली गई। समूह के महिलाओं ने उत्साह पूर्वक शपथ लिया कि वे स्वयं भी 12 मई को मतदान करेंगी और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार नीरज ने बताया कि इन कार्यक्रमों में महिलाओं का उत्साह एवं

उनकी भागीदारी अत्यन्त सराहनीय है। प्रखंड स्तर पर परियोजना प्रबंधक प्रीतम कुमार, कमलेश कुमार, निरजेश वर्मा एवं शोभा कुमारी ने जीविका स्वयं समूह से संपर्क स्थापित कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इन अभियानों के तहत आंदर प्रखंड में कृषि कर्मियों द्वारा किसानों से संपर्क स्थापित कर मतदान में अवश्य भाग लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। ताकि कोई भी मतदाता न छुटे। स्वीप कोषांग के प्रभारी सह वरीय उप समाहर्ता सूर्यप्रकाश गुप्ता द्वारा बताया गया कि मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में तेजी लाई गई है। इसलिए कि'कोई भी मतदाता ने छूटे'के उद्देश्य को पूरा करते हुए मतदान प्रतिशत में पिछले चुनाव के मुकाबले 10 अंकों की बढ़ोतरी का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

chat bot
आपका साथी