ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धा के साथ याद किए गए डॉ. राजेंद्र प्रसाद

जिले के विभिन्न प्रखंडों में शनिवार को प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 132वीं जयंती मनाई गई।

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 05:53 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धा के साथ याद किए गए डॉ. राजेंद्र प्रसाद

सिवान। जिले के विभिन्न प्रखंडों में शनिवार को प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 132वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

भगवानपुर हाट प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में देशरत्न के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही गई। प्रखंड के सुघड़ी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज में प्राचार्य अवधेश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने देशरत्न के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राध्यापक बीएन चौबे, ओमप्रकाश पांडेय, एसएन सारनाथ, आरके सोनी, अजीत कुमार, शशि शंकर, देवव्रत कुमार, मदन कुमार, संजीत पांडेय आदि उपस्थित थे।

बसंतपुर विकास सेंट्रल स्कूल के सचिव सुरेंद्र प्रसाद ¨सह ने देशरत्न के चित्र पर माल्यार्पणे के बाद कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति बन देशरत्न डॉ. राजेंद्र बाबू ने जीरादेई की

मिट्टी का कर्ज उतारा। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू सादगी, विद्वता व देशप्रेम के संगम थे। देश के सर्वोच्च पद पर पहंच कर सिवान का मान बढ़ाया। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरीपाकर, प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर कन्या, प्रोजेक्ट यमुना बालिका उच्च विद्यालय आदि में राजेंद्र जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर दीनानाथ पांडेय, संजय राम, आत्मानंद दुबे, वासुदेव राय, हेडमास्टर दीनानाथ साह, रेयाज आलम, कामेश्वर बैठा आदि मौजूद थे।

दारौदा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित देश के डॉ. राजेंद्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख बेबी कुमारी, बीडीओ शैलेंद्र कुमार ¨सह, सीओ अशोक कुमार चौधरी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सरोज कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण ¨सह, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, समाजसेवी रविकुमार ¨सह, सिरसांव मुखिया धनु भारती, रुकुंदीपुर संजय कुमार साह, संतोष कुमार ¨सह, मुन्ना कुमार आदि दर्जनों जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने मल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी