लापता छात्र की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका

संसू, दरौंदा (सिवान) : मंगलवार की देर शाम घर से लापता एक किशोर का शव थाना क्षेत्र के करसौत पोखरे के

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 06:52 PM (IST)
लापता छात्र की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका

संसू, दरौंदा (सिवान) : मंगलवार की देर शाम घर से लापता एक किशोर का शव थाना क्षेत्र के करसौत पोखरे के समीप पाइन के किनारे मिला। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शव की शिनाख्त के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के घर के कोहराम मच गया।

बताते हैं कि पिनर्थु खुर्द गांव के मध्य विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ने वाला रुदल यादव का पुत्र मनोज कुमार (14)मंगलवार की देर शाम अचानक घर से कहीं गायब हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने पूरे गांव को खंगाल डाला पर मनोज का पता नहीं चला। किसी ने रात करीब 12.30 बजे करसौत पोखरे के समीप उसका शव पइन किनारे पड़ा देखा। यह जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके की स्थिति देखकर ग्रामीण अनुमान लगा रहे थे कि किसी ने मनोज की गला दबाकर हत्या कर दी है। इधर पुलिस ने मनोज के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पिता रुदल यादव के बयान पर दरौंदा थाना कांड संख्या 247/ 14 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में दीपावली की रौनक फीकी हो गई है।

chat bot
आपका साथी