टेक्नोलॉजी के छात्र आदित्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक

पुपरी में राज्य स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता में सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑ़फ टेक्नोलॉजी के छात्र आदित्य प्रताप ¨सह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Apr 2018 02:07 AM (IST) Updated:Fri, 27 Apr 2018 02:07 AM (IST)
टेक्नोलॉजी के छात्र आदित्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक
टेक्नोलॉजी के छात्र आदित्य प्रताप ने जीता कांस्य पदक

सीतामढ़ी। पुपरी में राज्य स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता में सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑ़फ टेक्नोलॉजी के छात्र आदित्य प्रताप ¨सह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। गत 20-22 अप्रैल के बीच पहली वार पटना में श्रम संसाधन विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में अपने हुनर को प्रदर्शित कर आदित्य ने कांस्य पदक हासिल करने में सफल हुए। उन्होंने बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन और इंडिया स्किल के तहत वॉल एंड फ्लोर टाइ¨लग स्किल में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से किया था। प्रतियोगिता में राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी शामिल हुए थे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले आदित्य एसआईटी का द्वितीय सत्र का सिविल इंजिनिय¨रग का छात्र है। उसे कांस्य पदक के अलावा राजपाल के हाथों 5000 रुपये का चेक और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार ¨सह, मुख्य सचिव अंजनी कुमार ¨सह, विकास आयुक्त शिशिर सिन्हा, सीइओ दीपक कुमार ¨सह, राज्यपाल के प्रधान सचिव और बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के अधिकारी ने हौसला अफजाई की। छात्र नवीन कुमार ने साथी आदित्य को बधाई देते हुए बताया कि इंडिया स्किल प्रतियोगिता हर वर्ष होता है। इसमें जिला, राज्य, रीजनल, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर प्रतियोगिता होती है। आगामी साल इंटरनेशनल स्तर पर यह प्रतियोगिता रूस के कजान में आयोजित की जाएगी। जिसमें विभिन्न देशों से चुने हुए प्रतिभागी भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी