महिलाओं की चुनाव में भागीदारी बहुत जरूरी है :कलेक्टर

आगामी चुनाव में महिला मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर स्वीप स्वीप कोषांग सीतामढ़ी के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 01:19 AM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 05:06 AM (IST)
महिलाओं की चुनाव में भागीदारी बहुत जरूरी है :कलेक्टर
महिलाओं की चुनाव में भागीदारी बहुत जरूरी है :कलेक्टर

सीतामढ़ी। आगामी चुनाव में महिला मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर स्वीप स्वीप कोषांग, सीतामढ़ी के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी देखकर प्रतीत हुआ कि मतदान पर्व में अपनी मजबूत भागीदारी को लेकर जिले की आधी आबादी अभी से ही पूर्ण उत्साहित हैं। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने महिला मतदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि महिलाओं की चुनाव में भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने मतदान का महत्व बताया और मताधिकार में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। कहा कि मतदान में शत्-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को सफल बनाने में अपना योगदान दें। गौरतलब है कि महिला नाम ही एक विशिष्ट वर्ग का परिचायक है और सभी जाति की महिलाओं की समस्याएं भी एक जैसी हैं। इसलिए जाति के कुचक्र से निकलकर तथा पुरुष वर्ग की अनुगामिनी मात्र न बनकर, स्वतंत्र विचार से प्रजातंत्र के इस उत्सव में उत्साह से भागीदारी करें तो महिलाओं को वह हक प्राप्त हो सकता है जिसके लिए वे पिछले कई वर्षों से पुरुषों के आधिपत्य वाली व्यवस्था में लड़ रही हैं।

chat bot
आपका साथी