Bihar: शेखपुरा में तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा; दोनों की मौत, नहीं हो सकी पहचान

शेखपुरा में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अभी तक बाइक सवार युवकों की पहचान नहीं हुई है। हादसे के बाद भाग रहे बोलेरो चालक को लोगों ने पकड़ लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 22 Apr 2023 03:15 PM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2023 03:15 PM (IST)
Bihar: शेखपुरा में तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा; दोनों की मौत, नहीं हो सकी पहचान
Bihar: शेखपुरा में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा; दोनों की मौत

शेखपुरा, जागरण संवाददाता। बिहार के शेखपुरा जिले में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शेखपुरा के सहनेउरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवकों को रौंदते हुए बोलेरो भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया, मगर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरे मृतक के शव को एम्बुलेंस से लेकर पुलिस ने सदर अस्पताल भिजवाया है। अभी तक बाइक सवार युवकों की पहचान नहीं हुई है। मृतकों की आयु 25 वर्ष के आसपास बताई गई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक ने भागने का प्रयास किया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। 

chat bot
आपका साथी