केन्द्रीय मंत्री गिरीराज के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

शेखपुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बरबीघा में तिरंगा यात्रा का भव्य

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 03:08 AM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 03:08 AM (IST)
केन्द्रीय मंत्री गिरीराज के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

शेखपुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बरबीघा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व क्षेत्रीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह, भाजपा नेत्री डॉ. पूनम शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेत्री डॉ. पूनम शर्मा के आवास रामपुर ¨सडाय से किया गया। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ताओं व

उत्साही युवकों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम का जयकारा करते हुए महावीर चौक से डॉ. श्री कृष्ण ¨सह चौक पहुंचे, यहां केन्द्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह ने

श्री बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सिंह ने कहा कि पार्टी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन अमर शहीदों की याद में किया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है उसे वापस लाने के लिए अपने वीर जवानों के साथ देश के हरेक नौजवानों का सहयेाग लिया जाएगा। गिरिराज ¨सह की मौजूदगी में पार्टी के युवकों का उत्साह देखते ही बना। डॉ. पूनम शर्मा ने भी वीरंगनाओं की तरह तिरंगा लहराते हुए कहा कि यह तिरंगा हर भारतीय की शान है। इस देश की आजादी में अनेक माताओं की गोद सुनी हो गई। हजारों बहनों की मांगे सुनी हो गई। पहले ही इस देश को अंग्रेजों ने गुलाम बनाया लेकिन अभी अपने ही देश के कुछ लोग वोट बैंक के खातिर तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। काफिले के साथ सांसद गिरिराज ¨सह तेउस पंचायत के कासीबीघा गांव पहुंचकर 90 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी रामदेव बाबू को सम्मानित किया और तेउस उच्च विद्यालय में स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. लालाबाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी