सिवान के रालोसपा अध्यक्ष की हत्या के विरोध में मार्च

शेखपुरा। रविवार को शेखपुरा में रालोसपा ने विरोध मार्च आयोजित किया। यह विरोध मार्च सिवान जिला में पार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 06:48 PM (IST)
सिवान के रालोसपा अध्यक्ष की हत्या के विरोध में मार्च
सिवान के रालोसपा अध्यक्ष की हत्या के विरोध में मार्च

शेखपुरा। रविवार को शेखपुरा में रालोसपा ने विरोध मार्च आयोजित किया। यह विरोध मार्च सिवान जिला में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय साहू की हत्या के विरोध में आयोजित किया गया। शेखपुरा में आयोजित इस विरोध मार्च में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस बाबत एनडीए की सहयोगी पार्टी रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेकाबू हो रही है। उन्होंने कहा कि सिवान में पार्टी के जिलाध्यक्ष की हत्या हो या फिर गया में मां-बेटी का सामूहिक दुष्कर्म। ये दोनों घटना राज्य की विधि-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। जितेंद्र नाथ ने अपने ही गठबंधन की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बिहार में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। जितेंद्र नाथ ने सिवान के पार्टी जिलाध्यक्ष के हत्यारों कि तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं पर सख्त वार त्वरित कार्रवाई करे। नाथ ने कहा कि इस तरह कि घटना में सरकार की कार्रवाई आम लोगों ने दिखनी भी चाहिए। इसके पहले शहर के दल्लू चौक से चांदनी चौक की आंबेडकर प्रतिमा तक आयोजित इस विरोध मार्च में जितेंद्र नाथ के साथ विपिन चौरसिया,प्रमोद यादव,प्रेम गुप्ता,दानी प्रसाद,देवन मुखिया,रामप्रसाद दास,सुनील रजक,कपिल कुमार,राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी