बरबीघा विधानसभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न

शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संगठन से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक बैठक का आयोजन बरबीघा में किया गया। इसका आयोजन श्री कृष्ण चौक पर संचालित कुणाल कुशल युवा केंद्र में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार ने की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 06:17 AM (IST)
बरबीघा विधानसभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न
बरबीघा विधानसभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संगठन से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक बैठक का आयोजन बरबीघा में किया गया। इसका आयोजन श्री कृष्ण चौक पर संचालित कुणाल कुशल युवा केंद्र में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री सजल झा, डॉ पूनम शर्मा, जिला प्रभारी शशी भूषण कुमार, बिहार विधानसभा प्रभारी कुंवर विजय पासवान उपस्थित हुए। बैठक में सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों को गांव-गांव तक प्रचारित प्रसारित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का सम्मान आज पूरी दुनिया में बढ़ा है। इसको हर एक बूथ पर ले जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण सिंह, जिला महामंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष हीरालाल, युवा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, सहित विभूति कुमार, अजय चंद्रवंशी, गौरव कुमार, विकास कुमार, अजय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी