नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ मुसलमानों ने मार्च निकाला

संसद से पारित नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को शेखपुरा में मुसलमानों ने विरोध मार्च निकाला। शहर में विरोध मार्च निकालकर लोग कलेक्ट्रेट तक पहुंचे तथा बाद में राष्ट्रपति के नाम लिखित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 11:24 PM (IST)
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ मुसलमानों ने मार्च निकाला
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ मुसलमानों ने मार्च निकाला

शेखपुरा : संसद से पारित नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को शेखपुरा में मुसलमानों ने विरोध मार्च निकाला। शहर में विरोध मार्च निकालकर लोग कलेक्ट्रेट तक पहुंचे तथा बाद में राष्ट्रपति के नाम लिखित ज्ञापन डीएम को सौंपा। यह विरोध मार्च जमायत उलमा ए हिद के बैनर तले आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के कोतवाली मस्जिद से निकाला गया यह मार्च शहर के कटरा चौक,बंगालीपर, चांदनी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोगों ने किसी तरह की नारेबाजी से पूरी तरह परहेज किया। लोग हाथों में बैनर तथा स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। इसमें बड़ी संख्या में युवक शामिल हुए। इसमें आयोजक संस्था के अध्यक्ष मो आलम हुसैन, सचिव मो मंसूर,बहाव उद्दीन,मो रहमान सहित कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट के बाहर पत्रकारों से बातचीत में मार्च के आयोजक संस्था के अध्यक्ष आलम हुसैन ने नागरिकता संशोधन बिल को देश के संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया। कहा केंद्र सरकार ने यह बिल पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए बनाया गया है। आरोप लगाया गया कि इस कानून से देश के मुसलमानों को मुख्य धारा से अलग करने की सोची-समझी साजिश का बीजारोपण किया गया है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से इस बिल पर हस्ताक्षर नहीं करने का अनुरोध किया गया है।

chat bot
आपका साथी