बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा हर्ष का हत्यारा : एसपी

शेखपुरा। बरबीघा के महिद्रा शोरूम के पीछे न्यू एरिया कालोनी में हथौड़े से पीटकर किए गए किशोर की हत्या मामले में पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने सोमवार को घटनास्थल का मुआयना किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:55 PM (IST)
बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा हर्ष का हत्यारा : एसपी
बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा हर्ष का हत्यारा : एसपी

शेखपुरा। बरबीघा के महिद्रा शोरूम के पीछे न्यू एरिया कालोनी में हथौड़े से पीटकर किए गए किशोर की हत्या मामले में पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने सोमवार को घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने हर कमरे की बारीकी से जांच के साथ पूरे घर का मुआयना किया। मृतक के कमरे, घायल माता-पिता सहित घटनाक्रम में भाग कर अपनी जान बचाने वाली मृतक की बहन के कमरे की भी जांच की। घर के मुख्य दरवाजे व फ्लैट में जाने के दरवाजे की जांच भी की गई।

इस दौरान पुलिस कप्तान ने कहा कि घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। इसमें काफी कुछ चीजें मिली भी हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी होगा। घायल दंपती को ठीक होकर आने के बाद कुछ नई बातें भी खुलकर सामने आ सकती है। उधर, रविवार को देर शाम को पुलिस द्वारा इलाजरत घायल शिक्षिका राधिका देवी से पटना हास्पिटल जाकर उनका बयान लिया गया। पिछली बार डाक्टरों द्वारा पुलिस को मरीज के दिमाग पर ज्यादा जोर देने से मना कर दिया गया था। इसके कारण उनका बयान अधूरा माना जा रहा था। वहीं, घायल दंपती को उनके पुत्र की हत्या की बात भी डाक्टरों ने फिलहाल उनके ठीक होने तक छुपाने की नसीहत दी है। इसलिए उन्हें बेटे की पटना में ही एक हास्पिटल में इलाज चलने की बात बताई गई है। इधर, रविवार को ही मृतका के बहन से पुलिस कप्तान ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली है। वहीं जानकारी के अनुसार इस मामले से जुड़े हुए कई अन्य लोगों से पुलिस कप्तान के द्वारा पूछताछ की गई है।

chat bot
आपका साथी