पुरुष से कहीं भी कम नहीं हैं महिलाएं : डीडीसी

मुख्यालय स्थित बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में संचालित 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स का समापन शुक्रवार को समारोहपूर्वक किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपने हुनर की बदौलत पैरों पर खड़े होने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 12:10 AM (IST)
पुरुष से कहीं भी कम नहीं हैं महिलाएं : डीडीसी
पुरुष से कहीं भी कम नहीं हैं महिलाएं : डीडीसी

शिवहर । मुख्यालय स्थित बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में संचालित 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स का समापन शुक्रवार को समारोहपूर्वक किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपने हुनर की बदौलत पैरों पर खड़े होने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य अतिथि डीडीसी मो. वारिस खान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं प्रशिक्षण समाप्ति के मौके पर नव प्रशिक्षित ब्यूटीशियनों द्वारा सजाई गई दुल्हन का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर लोगों ने हुनर की सराहना की। वहीं डीडीसी श्री खान ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पुरुष से कहीं भी कमतर नहीं हैं। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुष के न सिर्फ समकक्ष हुई है बल्कि आगे निकल रही हैं। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नसीहत दी कि यहां से हासिल हुनर का इस्तेमाल स्वरोजगार के रूप में करें। जिसकी बदौलत आप आर्थिक आजादी पा सकती हैं। वही बताया कि अब तो ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में भी अनेक संभावनाएं हैं। यह भी कहा कि अगर हौसले बुलंद हो मंजिल पाना कोई बड़ी बात नहीं है बस ²ढ़ इच्छाशक्ति का होना आवश्यक है। साथ ही कहा कि अगर स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जाएं तो बैंक द्वारा भी आर्थिक सहायता आसानी से मिल सकती है जिसकी बदौलत व्यापार को बड़े पैमाने पर विकसित किया जा सकता है। वहीं आमदनी में गुणात्मक वृद्धि लाई जा सकती है मौके पर बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान निदेशक अभय कुमार झा ने कहा कि संस्थान द्वारा विभिन्न तरह के रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाते हैं। जिससे जिले के हजारों लोग स्वरोजगार से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं। यह भी जानकारी दी कि संस्थान में आगामी 16 नवंबर 18 से मधुमक्खी पालन का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर भास्कर कुमार, खुशी ब्यूटी पार्लर संचालिका सह प्रशिक्षिका सुधा वर्मा सहित अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी