वन संरक्षण का संदेश दिया

वन महोत्सव के तहत शुक्रवार को डीएम अरशद अजीज एवं डीडीसी मोहम्मद वारिस खान ने पौधरोपण कर जिलावासियों को वन संरक्षण का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 12:42 AM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 12:42 AM (IST)
वन संरक्षण का संदेश दिया
वन संरक्षण का संदेश दिया

शिवहर। वन महोत्सव के तहत शुक्रवार को डीएम अरशद अजीज एवं डीडीसी मोहम्मद वारिस खान ने पौधरोपण कर जिलावासियों को वन संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान डीएम श्री अजीज ने कहा कि आज पर्यावरण का संरक्षण पूरे विश्व समुदाय के लिए अहम हो गया है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं तभी फिजाँ बदलेगी और हम शुद्ध हवा सांस के रूप में ले सकेंगे। वहीं डीडीसी मो. वारिस खान ने कहा कि पौधरोपण से सिर्फ हरियाली तो आती ही है जीवनदायिनी ऑक्सीजन की प्राप्ति अप्रत्यक्ष रुप में निश्शुल्क होती है। आज जो प्रकृति असंतुलित हो रही हैं, इसका एक मात्र कारण बड़े पैमाने पर वनों की कटाई है, इसे रोकना होगा। वहीं नए पौधे लगाने होंगे। मौके पर मनरेगा के अधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी