कार्यशाला का आयोजन

पुरनहिया (शिवहर) संस : प्रखंड की बराही जगदीश पंचायत के मध्य विद्यालय बराही मोहन में भारतीय जनता पार्

By Edited By: Publish:Sat, 23 May 2015 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2015 01:00 AM (IST)
कार्यशाला का आयोजन

पुरनहिया (शिवहर) संस : प्रखंड की बराही जगदीश पंचायत के मध्य विद्यालय बराही मोहन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष ललन साह ने की। उक्त कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में पूरी निष्ठा से जुट जाने का आह्वान किया गया। बूथ जीतो, चुनाव जीतो की राजनीति पर बारीकी से चर्चा की गई। शीघ्र ही पंचायत के सभी मोर्चा मंच के खाली पदों पर मनोनीत करने का मशविरा दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह कार्यशाला प्रभारी गगन देव कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर भवदेव मिश्र, अमरदेव मिश्र, उदयकांत मिश्र, शंकर मिश्र, रामबल्लभ महतो, रामजन्म दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी