आयुक्त के जनता दरबार में सात मामले निष्पादित

सारण। प्रमंडलीय आयुक्त के जनता दरबार में सात मामलों का निष्पादन किया गया। शुक्रवार को आयोजि

By Edited By: Publish:Fri, 21 Aug 2015 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2015 09:17 PM (IST)
आयुक्त के जनता दरबार में सात मामले निष्पादित

सारण। प्रमंडलीय आयुक्त के जनता दरबार में सात मामलों का निष्पादन किया गया। शुक्रवार को आयोजित आयुक्त के जनता दरबार में प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उसका निष्पादन करने का आदेश दिया।

जनता दरबार में जलालपुर प्रखंड के मिश्रवलिया गांव निवासी सुधा देवी ने कहा कि उनके पति कल्याण सिंह प्रतिदिन शराब पी कर उनके साथ मारपीट करते हैं और घर की पूरी जमीन को बेच चुके हैं। आयुक्त ने एसपी को निर्देश दिया कि मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। कोपा निवासी तेज नारायण सिंह ने लाल मोहन राय पर उनकी कास्तकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की। आयुक्त ने जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में आरटीए सचिव, उपनिदेशक कल्याण, उपनिदेशक शिक्षा तथा उपनिदेशक जनसंपर्क उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी