भगवान का नाम लेने से दूर होते कष्ट

जलालपुर, सारण। भगवान का नाम लेने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उनके नाम में ही शक्ति है।

By Edited By: Publish:Sat, 18 Feb 2017 03:04 AM (IST) Updated:Sat, 18 Feb 2017 03:04 AM (IST)
भगवान का नाम लेने से दूर होते कष्ट
भगवान का नाम लेने से दूर होते कष्ट

जलालपुर, सारण। भगवान का नाम लेने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उनके नाम में ही शक्ति है। सुबह शाम जो स्मरण करता है वह हमेशा कष्टों से दूर रहता है। उसके सभी पाप, ताप व संताप दूर हो जाते हैं। यह बात प्रखंड के संवरी बस्ती गांव में प्रवचन के लिए पहुंचे संत महामंडलेश्वर स्वमी सत्यानंद तीर्थ ने कही। उन्होंने कहा कि गोस्वामीजी ने रामचरित मानस में लिखा है कि जो हरि का नाम लेता है। उसका हमेशा मंगल होता है।

गृह रक्षावाहिनी का चुनाव संपन्न

जलालपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंडस्तरीय गृह रक्षा वाहिनी का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में जयप्रताप ¨सह प्रखंड अध्यक्ष, अमरनाथ मांझी सचिव, कपिलदेव मांझी सत्येन्द्र ¨सह को सदस्य चुना गया।

बीईओ ने किया शोकाज

जलालपुर : प्रखंड के रामपुर बेसिक विद्यालय में पिछले दिनों सरकारी अभियान के तहत कृमि नाशक दवा छात्रों को नहीं खिलाए जाने पर बीईओ ललन महतो ने प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी से शोकाज किया है। उन्होंने शीघ्र ही जवाब देने का निर्देश दिया है।

पागल कुत्ते ने बच्चे को काटा

जलालपुर : प्रखंड के जलालपुर बाजार पर एक पागल कुत्ते से दस वर्षीय बच्चे को काटकर जख्मी कर दिया। जख्मी बालक मंगोलपुर निवासी सूरज कुमार बताया जाता है। उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।

शमशान घाट से अतिक्रमण हटाने की गुहार

लहलादपुर : ढोंढनाथ मंदिर के निकट गंडकी नदी के किनारे मर्णिका घाट स्थित शमशान घाट से अतिक्रमण हटाने की गुहार लोगों ने लगाई है। इस बाबत ग्रामीणों ने सीओ को पत्र भी भेजा है। स्थानीय मुखिया पंकज तिवारी ने भी सीओ को पत्र दिया है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि शमशान घाट की मापी करवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी