मढ़ौरा की मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

सारण। मढ़ौरा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सुनीता देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार क

By Edited By: Publish:Sat, 03 Oct 2015 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2015 06:06 PM (IST)
मढ़ौरा की मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

सारण। मढ़ौरा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सुनीता देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को विशेष बैठक में पारित हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के साथ ही मुख्य पार्षद का पद उनसे छिन गया है। कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व घोषित बैठक अपने समय पर शुरू हुई। निर्धारित समय पर 12 वार्ड पार्षद नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे थे। इसकी बाद बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। कार्यपालक पदाधिकारी और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की देखरेख में गुप्त मतदान कराया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी 12 वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला। चार वार्ड पार्षद अनुपस्थित थे। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डालने वाले पार्षदों में वार्ड-1 की उर्मिला देवी, वार्ड-3 के अशोक कुमार सिंह, वार्ड-5 की गीता देवी, वार्ड-7 की उर्मिला देवी, वार्ड-6 के शैलेंद्र साह, वार्ड-10 की सुनीता देवी, वार्ड-8 के शैलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड-15 के शैलेंद्र सिंह, वार्ड-16 के कौलेश्वर नट, वार्ड-13 के अमर कुमार सिंह, वार्ड-11 के मनोज कुमार सिंह व वार्ड-12 की कलावती देवी प्रमुख हैं। इसके अलावा मुख्य पार्षद सुनीता देवी एवं चार अन्य वार्ड पार्षद बैठक से अनुपस्थित रहे। अविश्वास प्रस्ताव पर बुलाई गयी बैठक को लेकर नगर पंचातय में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण माहौल में अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

chat bot
आपका साथी