रमजान के रंग में रंगा बाजार

छपरा। पाक महीना रमजान अब खत्म होने वाला है। एक सप्ताह बाद ईद -उल फितर है। मुसलमान भा

By Edited By: Publish:Sun, 03 Jul 2016 03:02 AM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2016 03:02 AM (IST)
रमजान के रंग में रंगा बाजार

छपरा।

पाक महीना रमजान अब खत्म होने वाला है। एक सप्ताह बाद ईद -उल फितर है। मुसलमान भाइयों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान है कि 6-7 जुलाई को ईद होगा जिसको लेकर अब बाजार भी रमजान के रंग में सजने लगे है। बाजारों में ईद के लिए कई तरह के सामान बिकने लगे हैं। ईद को लेकर बाजार पूरी तरह से तैयार है। शहर मुख्यालयों से लेकर प्रखंडों में सेवईयों की दुकानें सज गई हैं। टोपी से लेकर कपड़ा की कई वेराइटीज बाजार में है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के करीम चौक, साहेबगंज, गुदरी बाजार एवं मस्जिद के आसपास के बाजारों में पकौड़े, टिक्की, ब्रेड रोल, बर्फ, शरबत की अस्थायी दुकानें सज गयी है। हथुआ मार्केट में ईद के लिए कई वेराइटी के टोपी, कपड़ा, आदि बिक रहे है। हथुआ मार्केट स्थित ओमेनस ईरा संचालक एमआर अंसारी ने बताया कि उनके यहां महिलाओं के लिए ईद पर खास तरह के ड्रेस आयें है। टीवी सीरियल में पहने जाने वाले ड्रेस भी आये हैं। मुस्लिम महिलाओं के लिए ईद पर खास आफर भी है। ओपल हाउस के संचालक कासिम कहते है कि मुस्लिम युवक को जीस व टी सर्ट एवं शेरवानी खूब भा रहा है। मुस्लिम इलाकों में फेरी लगाकर सामान बेचे जा रहे हैं। इफ्तार के समय वहां कई दुकानदार अपनी अस्थायी दुकानें भी लगा रहे हैं ताकि रोजेदारों को घर के पास ही जरूरत की सभी सामग्री मिल जाये। मौसम सुहाना होने के कारण रोजेदारों को रोजा रखने में काफी सहूलियत हो रही है। मौसम अच्छा होने से रोजेदारों को परेशानी नहीं हो रही ।

बाजारों में खूब बिक रहे रंगीन सेवई व खजूर

रमजान को लेकर बाजार सेवई व खजूर से पट गया है। सेवई व खजूर सहित फल की भी खूब बिक्री हो रही है। बाजारों में रंगीन सेवई व खजूर के कई वेराइटी हैं। बिना खजूर के रोजा तोड़ा नहीं जा सकता है। बाजारों में 30 रूपये से लेकर 255 रूपये किलो तक की सेवईयां बिक रही है। घी की सेवई की इस बार डिमांड ज्यादा है।

बच्चों में है खासा उत्साह

रमजान को लेकर छोटे बच्चों में खासा उत्साह दिख रहा है। बच्चे अभी से ईद की तैयारी शुरू कर दिए हैं। छोटे बच्चे भी रोजा रखने को बेताब हैं। कई छोटे बच्चों ने भी रोजा रखा है। वे बड़ों से रमजान के बारे में जानने को लेकर उत्सुक दिख रहे हैं। रोजा रखने वाले बच्चे कुरान की तिलावत भी पूरी शिद्दत के साथ कर रहे हैं।

मुस्लिम इलाकों में है खास चहल-पहल

रमजान को ले मुस्लिम इलाकों में खास चहल-पहल है। शाम के समय वहां त्यौहार जैसा माहौल दिख रहा है। शहर के करीम चौक, खनुआ मुहल्ला, राहत रोड, पकड़ी गली, गुदरी, फिदर बाजार, नई बाजार, अस्पताल रोड, दहियावां कालोनी, रौजा आदि मुहल्लों में इफ्तार के समय त्यौहार जैसा दृश्य हो जा रहा है। सभी लोग साफ कपड़ा पहन कर रोजा तोड़ने की तैयारी में लगे रह रहे हैं। घर की महिलाएं अभी से ईद को ले खास तरह की व्यंजन बनाने की तैयारी में जुटी हैं।

chat bot
आपका साथी