जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में आक्रोश मार्च

जनहित से जुड़े मांगों के समर्थन में अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा बचाव में आए जिलाध्यक्ष उमेश्वर प्रसाद ¨सह उर्फ मुनी जी की नगर थाना पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध में आप ने शनिवार को आक्रोश मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 11:24 PM (IST)
जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में आक्रोश मार्च
जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में आक्रोश मार्च

जासं, छपरा: जनहित से जुड़े मांगों के समर्थन में अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा बचाव में आए जिलाध्यक्ष उमेश्वर प्रसाद ¨सह उर्फ मुनी जी की नगर थाना पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध में आप ने शनिवार को आक्रोश मार्च निकाला। प्रमुख मार्ग से गुजरने के बाद शहर के नगर पालिका चौक पर पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

मुनिजी ने कहा कि आप कार्यकर्ता और विशेषकर जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला बिहार सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पांच सूत्री मांगों को ले 30 अगस्त से 1 सितंबर तक नगरपालिका चौक पर पार्टी का अनशन कार्यक्रम था। इसी दौरान साढ़ा खेमाजी टोला में किराये के मकान में रह रहे डॉ अनिल कुमार कुशवाहा की गला रेत कर हत्या कर दी। इससे नाराज कुछ युवक सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वहां पहुंची पुलिस लाठी बरसाने लगी थी। युवकों को बचाने में जिलाध्यक्ष के साथ ही अमृतोष कुमार तथा रणवीर चौबे पुलिस की पिटाई से घायल हो गए। शनिवार को पटना जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश के नेतृत्व में निकले आक्रोश मार्च में शामिल लोगों में गुलफिशां निशा, राजवंशी ¨सह, धन्ना देवी, सोनू राज, पृथ्वीराज, मनोज पाण्डेय, बच्चा बाबू साह, शमीम अख्तर, रंजीत ¨सह, प्रमोद ¨सह टून्ना, डा दिनेश कुशवाहा एवं विजय कुमार मिश्रा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी