सर्वशिक्षा के साढ़े आठ करोड़ की राशि करनी है सामंजित

छपरा। शहर के बी सेमिनरी स्कूल में शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के विभिन्न स्कूलों

By Edited By: Publish:Fri, 05 Feb 2016 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2016 07:55 PM (IST)
सर्वशिक्षा के साढ़े आठ करोड़ की राशि करनी है सामंजित

छपरा।

शहर के बी सेमिनरी स्कूल में शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के विभिन्न स्कूलों में भवन, शौचालय, रैंप एवं अतरिक्त क्लास रूम बनाने के लिए आये रूपये के सामंजन को ले सारण प्रमंडल के छपरा, सिवान एवं गोपालगंज के इंजीनियर एवं जेई एवं एसएसए के कर्मचारियों की बैठक हुयी। सर्वशिक्षा अभियान के मुख्य असैनिक पदाधिकारी भोला प्रसाद ने राशि सामंजन को ले कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके लिए 20 मार्च का समय निर्धारित किया गया। छपरा में साढ़े आठ करोड़ रूपये की राशि सामंजित करनी है। बैठक में कैसे रािश को सामंजित करनी है। यह सहायक इंजीनियर एवं जेई को बताया गया। मुख्य असैनिक पदाधिकारी ने बारी -बारी से राशि सामंजन को ले छपरा, सिवान एवं गोपालगंज की समीक्षा की। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्वशिक्षा अभियान )अजित सिंह, अभियंता विश्वकर्मा प्रसाद सिंह सहायक इंजीनियर विश्वकर्मा प्रसाद सिंह सहित सभी जेई के एवं एसएसए के कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी