किसानों के कल्याणार्थ चलायी जा रही कई योजनाएं

By Edited By: Publish:Thu, 11 Apr 2013 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2013 09:30 PM (IST)
किसानों के कल्याणार्थ चलायी जा रही कई योजनाएं

निसं, मांझी (सारण) : सूबे की सरकार किसानों के कल्याणार्थ कई योजनाएं चला रही है। किसानों को हर संभव लाभ देने के लिए सरकार तत्पर है। यह बात गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित गरमा बीज महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री गौतम सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि हर हाल में सूबे में हरित क्रांति लाना है। किसानों के लाभ के लिए पम्प नहर का उद्घाटन शीघ्र होगा। इस अवसर पर 85 किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र नाथ प्रसाद, आत्मा निदेशक महेश प्रसाद सिंह, सीओ शिवाजी सिंह, बीडीओ शंभुशरण सिंह, आत्मा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुखिया अख्तर अली, पार्षद पंकज सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रामकृष्ण सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी