समस्तीपुर में एक दिन में 79 पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा। इससे लोगों में काफी दहशत है। रविवार को जिले में बड़ी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसका कारण यह भी है कि जांच की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 79 नए मामले सामने आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 01:31 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 01:31 AM (IST)
समस्तीपुर में एक दिन में 79 पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप
समस्तीपुर में एक दिन में 79 पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप

समस्तीपुर । जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा। इससे लोगों में काफी दहशत है। रविवार को जिले में बड़ी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसका कारण यह भी है कि जांच की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 79 नए मामले सामने आए। समस्तीपुर के जिलाधिकारी, भाजपा नेता, एसबीआइ बैंक के अधिकारी व कर्मी भी संक्रमित हुए है। इनमें समस्तीपुर में 23, दलसिंहसराय के 16, विद्यापतिनगर के 14, विभूतिपुर के 11 और रोसड़ा के सात व्यक्ति संक्रमित बताए गए है। सभी की रिपोर्ट स्वास्थ्य प्रशासन ने जारी की है। इसकी पुष्टि डीपीआरओ ने की है। प्रशासन अब इनकी चेन की पड़ताल कर रहा। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने व शारीरिक दूरी का पालन करने की जानकारी दी जा रही है, ताकि कोरोना पॉजिटिव कम्युनिटी में न फैले। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 748 हो गई है। इसमें से आठ की मौत हो चुकी है, जबकि 406 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इससे अब जिले में 334 एक्टिव मरीज बचे हैं। डीएम समेत 42 लोग हुए होम आइसोलेशन समस्तीपुर के डीएम समेत 42 लोग रविवार को होम क्वारंटाइन किए गए। इसके साथ ही जिले में कुल 128 व्यक्ति को निजी आग्रह पर होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। समस्तीपुर समस्तीपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 23 शामिल है। इसके अलावा ताजपुर के सात, सरायरंजन व वारिसनगर के छह-छह और उजियारपुर के तीन को निजी आग्रह पर होम आइसोलेशन किया गया है।

chat bot
आपका साथी