नाले की उड़ाही नहीं होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

रोसड़ा के मुख्य सड़क एसएच 55 के दोनों ओर स्थित नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 8 के लोग आज भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से जलजमाव और मच्छरों का प्रकोप शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 12:42 AM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 12:42 AM (IST)
नाले की उड़ाही नहीं होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
नाले की उड़ाही नहीं होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

समस्तीपुर । रोसड़ा के मुख्य सड़क एसएच 55 के दोनों ओर स्थित नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 8 के लोग आज भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से जलजमाव और मच्छरों का प्रकोप शामिल है। बताया गया कि 8 वर्ष पूर्व 2012 में निर्मित नाला की आज तक सफाई नहीं कराई गई। कई कच्चे नाले सड़ांध भरी दुर्गंध दे रही है। वही वार्ड के महापात्र टोला तक जाने के लिए सड़क का भी अभाव है। आवास और शौचालय योजना से आज भी दर्जनों गरीब वंचित हैं। आम लोगों की मानें तो वर्तमान वार्ड पार्षद के ढाई वर्षों के कार्यकाल में विकास की धारा अत्यंत ही कमजोर रही। नल जल योजना से पानी मिलना अवश्य शुरू हो गया है लेकिन पूर्व के जर्जर पाइप से लगातार बहता पानी जल संरक्षण अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। वही वार्ड में स्थित सार्वजनिक शौचालय का रखरखाव नहीं होने के कारण लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगातार सरकारी भूमि का अतिक्रमण भी जारी है। साफ सफाई व्यवस्था से मोहल्ला वासी संतुष्ट हैं। लेकिन बगैर ढक्कन के खुला नाला के कारण लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। महामारी की आशंका भी बनी रहती है। मुंह बाए खड़ीं समस्याएं

12 वर्षों से मुख्य नाला की उड़ाही नहीं

प्रमोद झा के घर से वीरेंद्र महतो के घर तक कच्ची सड़क

राजेंद्र नायक के घर से राजगीर नायक के घर तक जलजमाव की समस्या

जर्जर पाइप से लगातार पानी का रिसाव

मच्छरों का लगातार बढ़ रहा प्रकोप

कई स्थानों पर कच्चा नाला से जल निकासी

अधिकांश स्थानों पर है खुला नाला विकास

नल जल योजना के तहत शतप्रतिशत परिवार को पेयजल आपूर्ति

प्रत्येक विद्युत पोल पर एलईडी लाइट लगना

गली नाली योजना के तहत कई सड़क और नालों के निर्माण की स्वीकृति बोले लोग नाला की सफाई नहीं होती है। सड़क पर झाड़ू भी नहीं दिया जाता है। फॉगिग मशीन केवल मुख्य सड़क पर ही चलाकर खानापूर्ति की जाती है।

पंकज मंडल

वर्तमान में सफाई व्यवस्था संतोषजनक है। लेकिन नाला की उड़ाही नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या बनी रहती है। जलापूर्ति व्यवस्था लागू हुई है। लेकिन पूर्व के जर्जर पाइप से हो रही पानी की बर्बादी रोकना जरूरी है।

रामेश्वर पूर्वे

आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल सका है। जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा समय पर राशन भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है। जलजमाव की समस्या भी झेलनी पड़ती है।

कृष्णकांत झा

स्पष्ट रूप से विकलांग रहने और विकलांगता प्रमाण पत्र के बावजूद नगर पंचायत द्वारा अब तक पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। सकरी गली में खुला नाला रहने के कारण निकलने में भी परेशानी होती है।

शालू कुमारी

वर्तमान वार्ड पार्षद के कार्यकाल में वार्ड का विकास नगण्य है। कई गरीब लोग आज भी आवास और शौचालय से वंचित हैं। लोगों को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्षों से नाला की उड़ाही नहीं होने के कारण दुर्गंध के साथ जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। कच्ची सड़क और कच्चे नाले का भी अब तक निर्माण नहीं कराया जा सका है।

रमाशंकर नायक, निकटतम प्रत्याशी

वार्ड पार्षद बनने के बाद से ही वार्ड के विकास के लिए तत्पर हूं। सभी वार्ड वासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया गया है। साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था जारी है। 8 लोगों को आवास योजना का लाभ अब तक दिया गया है। गली नाली योजना के तहत महापात्र टोला एवं पवन नायक के घर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। नाला की सफाई के लिए लगातार कार्यपालक पदाधिकारी से पत्राचार किया जा रहा है।

मनोज पूर्वे, वार्ड पार्षद

chat bot
आपका साथी