बेमौसम ही शादी के बंधन में बांधे गए दो प्रेमी युगल

न शादी-ब्याह का मौसम था, न वर व वधु पक्ष के बीच पहले से कोई बात तय थी।

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 03:02 AM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 03:02 AM (IST)
बेमौसम ही शादी के बंधन में बांधे गए दो प्रेमी युगल

समस्तीपुर। न शादी-ब्याह का मौसम था, न वर व वधु पक्ष के बीच पहले से कोई बात तय थी। पर परिस्थिति ने एक साथ दो जोड़ियों का ब्याह हुआ। वह भी सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में। थाना क्षेत्र का टेढ़ा गांव इस परिस्थित का गवाह भी बना। इन दोनों जोड़ियों के बीच महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों चचेरा भाई एक साथ अपनी-अपनी प्रेमिका से मिलने जाया करता था। जो ग्रामीणों को नागवार गुजर रहा था। शनिवार की देर रात जहांगीरपुर पंचायत के मधुटोल गांव निवासी स्व. राम नारायण महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो एवं सीता राम महतो के पुत्र रविन्द्र कुमार महतो दोनों अपनी प्रेमिका पुरुषोत्तमपुर पंचायत के टेढ़ा गांव निवासी दुखहरण महतो की पुत्री लक्ष्मी कुमारी एवं आरती कुमारी से मिलने गया था। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गयी। ग्रामीणों ने रात भर उस घर को आगे पीछे घेराबंदी कर ली। सुबह करीब चार बजे जब दोनों युवक अपने घर जाने के लिए निकला तो ग्रामीणों ने उसे रोका और स्थानीय सरपंच को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच मुन्ना ठाकुर के साथ आस-पास के लोग जुट गये। ग्रामीणों के समक्ष दोनों लड़की एवं लड़के ने एक दूसरे से प्रेम करने की बात स्वीकार की। दोनों के बयान के बाद ग्रामीणों ने शादी कराने पर विचार किया तो लड़की के माता पिता भी राजी हो गए। सैकड़ों गामीणों के बीच दोनों युगल जोड़ी ने एक दूसरे को माला- पहना कर सात फेरे लगाए। दोनों युगल जोड़ी को देखने के लिए गांव के लोग डटे रहे। मौके पर पुरुषोत्तमपुर पंचायत के सरपंच मुखिया शुभद्रा देवी, मुखिया पति छोटे लाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य नरेश कुमार ¨सह, उप मुखिया संजय कुमार राय, जहांगीरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राम विलास महतो, सरपंच पति राम विनय महतो सहित टेढ़ा गांव के राजेन्द्र महतो, संजय महतो, सीता राम महतो, सिया राम महतो, अदम कुमार राय सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी