आत्मा की बैठक में किसानों के उत्थान पर चर्चा

मोहिउद्दीननगर में नवगठित किसान सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता आत्मा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनंजय झा ने की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 12:21 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 12:21 AM (IST)
आत्मा की बैठक में किसानों के उत्थान पर चर्चा
आत्मा की बैठक में किसानों के उत्थान पर चर्चा

समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर में नवगठित किसान सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता आत्मा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनंजय झा ने की। संचालन सचिव धनंजय सिंह ने किया। बतौर अतिथि प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. साउद रमानी मौजूद थे। इसमें किसानों को होने वाली समस्या व उसके उत्थान पर विशेष तौर पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि किसानों को होने वाली समस्या के निदान के गांव-गांव में किसान पाठशाला लगाई जाएगी। वहीं कृषक परिभ्रमण, किसान समूह आत्मा द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में किसानों को अवगत कराने पर चर्चा हुई। नवगठित कमेटी के सदस्य रुकमिणी देवी, शीला देवी, वृजविलास बिमल, नथुनी महतो, अमरेश राय को मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर महेंद्र झा, रामकुमार सिंह, विपिन कुमार, रामनाथ पासवान सहित काफी संख्या मे महिला व पुरुष कृषक मौजूद रहे। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

विद्यापतिनगर प्रखंड के प्रावि साहिट में गुरुवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार पिटू की अध्यक्षता में हुई। संचालन मंडल महामंत्री अमरकांत झा ने किया। बैठक में पंचायतों में बूथ स्तर पर संगठन मजबूती को लेकर बैठक करने का निर्णय लिया गया। वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर निधि संग्रह के लिए सभी पंचायतों में संयोजक सह संयोजक व कोष प्रमुख का गठन किया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं व किसान कानून को लेकर किसानों के बीच जाकर जानकारी देने की बात कहीं। बैठक को भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक वीणा साह, रामाधार झा, सुनील कुमार दुवे, अविनाश भारद्वाज आदि ने संबोधित किया। मौके पर मनीष यादव, अमित कुमार बिटू,नरेश महतो, छोटू कुमार, संतोष कुमार पासवान, यशवंत कुमार गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी