बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ रवाना

समस्तीपुर। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र एवं क्राई चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चार दिवसीय मुहिम कार्यक्रम शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 12:13 AM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 12:13 AM (IST)
बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ रवाना
बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ रवाना

समस्तीपुर। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र एवं क्राई चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चार दिवसीय मुहिम कार्यक्रम शुरू हुई। इसकी शुरुआत रविवार को अनुमंडल मुख्यालय से की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रथ में कला जत्था द्वारा बाल विवाह से बच्चे एवं बच्चियों को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदर्शित नाटक की सराहना की गई। जागरुकता रथ समस्तीपुर से चलकर सरायरंजन प्रखंड के मुसापुर और खेतापुर गांव पहुंची। इस दौरान एक समारोह आयोजित हुई। सभा को जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वयक विद्याकर झा, राजीव गौतम, फूल बाबू ¨सह, प्रो. रमेश झा, प्रभु नारायण झा, सुधीर कुमार, अविनाश कुमार, मो. अताउल्लाह, रंजन झा, र¨वद्र पासवान, दिनेश प्रसाद चौरसिया, बलराम चौरसिया, रामप्रीत चौरसिया, अर्चना कुमारी, मंजित कुमारी, माला कुमारी, कौशल कुमार, चंद्र भूषण दूबे, शिवानी कुमारी, आशुतोष कुमार साह, अजय कुमार सिन्हा आदि ने संबोधित किया। कला जत्था में रमोद पासवान, रमेश साह, मदन महतो, सत्य नारायण साह, ऊषा कुमारी, राजेश्वर प्रसाद, प्रियंका कुमारी, विजेंद्र पासवान, विनोद कुमार, रामनाथ राय आदि ने गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र कुमार ने किया।

संविधान यात्रा का विभिन्न संगठनों ने किया जोरदार स्वागत

जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय द्वारा निकाली गई संविधान यात्रा के समस्तीपुर पहुंचने पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के साथियों ने अनुमंडल कार्यालय स्थित डॉ. बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी यात्रियों ने पदयात्रा की। इसके बाद जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के प्रांगण में संविधान के समक्ष चुनौतियां और हमारा लोकतंत्र विषय पर संवाद कार्यक्रम हुआ। यात्रा में शामिल राजेंद्र रवि, मीरा संघमित्रा, उमा, दीपनारायण, मधुसुदन, आशीष रंजन, विधाकर झा, र¨वद्र पासवान, माला कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, बलराम चौरसिया, अर्चना कुमारी, शिवानी कुमारी, मंजीत कुमारी, कौशल कुमार आदि ने संविधान सम्मान यात्रा में रुचि व्यक्त की। साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति आभार प्रकट करते हुए वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष्य में सीख लेकर समाज निर्माण के काम में लगने का आह्वान किया। अध्यक्षता प्रो. रमेश झा ने की। संचालन राजीव गौतम ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी