मजदूरी मांगने पर कर दी हत्‍या, पत्‍थर में बांध नदी में फेंका शव

बिहार के सहरसा में मजदूरी मांगने पर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पत्थर से बांधकर सुरसर नदी में डुबो दिया गया।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 08:47 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 10:17 PM (IST)
मजदूरी मांगने पर कर दी हत्‍या, पत्‍थर में बांध नदी में फेंका शव
मजदूरी मांगने पर कर दी हत्‍या, पत्‍थर में बांध नदी में फेंका शव

सहरसा [जेएनएन]। बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा के बसनही थाना क्षेत्र की बडग़ांव पंचायत में मजदूरी मांगने पर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पत्थर से बांधकर सुरसर नदी में डुबो दिया गया।

गुरुवार सुबह लोगों ने पिपराही घाट पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मामले में मजदूर की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सुरसर नदी के पिपराही घाट पर बडग़ांव पंचायत के बलिया गांव निवासी सुभाष ऋषिदेव(41) का शव मिला। मृतक के हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे। साथ ही शव को बालू भरे कंटेनर (टिन का बड़ा डिब्बा) एवं पत्थर भरे बोरे से बांधकर नदी में फेंक दिया गया।

शव को देखकर प्रतीत होता है कि तीन-चार दिन पूर्व हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बसनही थानाध्यक्ष पवन पासवान ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वह सुभाष मरिया संथाली टोला निवासी शीतल टुडू के यहां रहकर मजदूरी करता था।

शनिवार से घर नहीं लौटा तो पत्नी के आवेदन पर शीतल टुडू समेत उसके तीन पुत्रों तथा अज्ञात को नामजद किया गया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति की दो महीने की मजदूरी बाकी थी, जिसे लेकर बराबर किचकिच होती थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित जितेंद्र टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि हत्या के आरोपित को हरहाल में सजा दिलवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी