स्टेट डेस्क: मामूली विवाद में टेम्पो चालक ने दो यात्री को मारा चाकू

सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार में मामूली विवाद में एक टेम्पो चालक ने सहयोगियों क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 07:48 PM (IST)
स्टेट डेस्क: मामूली विवाद में टेम्पो चालक ने दो यात्री को मारा चाकू
स्टेट डेस्क: मामूली विवाद में टेम्पो चालक ने दो यात्री को मारा चाकू

सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार में मामूली विवाद में एक टेम्पो चालक ने सहयोगियों के साथ मिलकर टेम्पो पर सवार दो यात्रियों को चाकू मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पंचगछिया ले गया जहां गंभीर स्थिति देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची बिहरा पुलिस ने टेम्पो को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बरहशेर पंचायत के बेला निवासी सुरेश कुमार जीजा प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गरिया मधुबनी निवासी हरिनंदन मंडल के साथ तुनियाही से एक टेम्पो पर सवार होकर रिश्तेदार के यहां सपठियाही जा रहे थे। पटोरी बाजार आते ही टेम्पो चालक ने सपठियाही जाने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद टेम्पो चालक ने सहयोगी को बुलाकर चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें सुरेश और हरिनंदन दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज के लिए दोनों को पीएचसी पंचगछिया ले जाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने खदेड़कर उसके एक अन्य सहयोगी को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

----

चाकू मारकर दो लोगों को जख्मी करने के मामले में एक को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

रणवीर कुमार, थानाध्यक्ष, बिहरा।

chat bot
आपका साथी