बेटे ने देश के लिए दी कुर्बानी: विलास

सहरसा। मध्यम वर्गीय किसान परिवार में पैदा हुआ संजीव गांव का चहेता था। सेना में नौकरी मिलने

By Edited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 06:15 PM (IST)
बेटे ने देश के लिए दी कुर्बानी: विलास
बेटे ने देश के लिए दी कुर्बानी: विलास

सहरसा। मध्यम वर्गीय किसान परिवार में पैदा हुआ संजीव गांव का चहेता था। सेना में नौकरी मिलने के बाद वर्ष 2012 में उसकी शादी पूर्व मुखिया रामसागर यादव की पुत्री आशा के साथ हुई थी। उनके शहीद होने पर पिता विलास यादव व ससुर रामसागर यादव के आंखों से आंसू की अविरल धारा बह रही थी। जवान बेटे की मौत पर शहीद के पिता विलास यादव ने कहा कि उनके पुत्र ने देश के लिए कुर्बानी दी है। उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।

वहीं संजीव के ससुर रामसागर यादव ने कहा कि उनके जवान बेटी का सुहाग छिन गया इससे दुख तो हमेशा सालता रहेगा। परंतु उनके दामाद ने बहादुरी का परिचय देकर देश के लिए अपनी जान को न्योछावर कर दिया। हमें अपने दामाद पर गर्व है। उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के लिए जरूरत पड़े तो दामाद व बेटा क्या हम भी पीछे नहीं हटेंगे। इस इलाके के कई लोग सेना में हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। यहां के लोग देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी