नवहट्टा व महिषी में माध्यमिक शिक्षक संघ का हुआ चुनाव

संसू नवहट्टा (सहरसा ) प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव मत विभाजन से हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 12:01 AM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 12:03 AM (IST)
नवहट्टा व महिषी में माध्यमिक  शिक्षक संघ का हुआ चुनाव
नवहट्टा व महिषी में माध्यमिक शिक्षक संघ का हुआ चुनाव

संसू, नवहट्टा (सहरसा ): प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव मत विभाजन से हुआ। जिसमें 52 शिक्षकों ने भाग लिया । संघ के राज्य परिषद प्रतिनिधि संजीव कुमार झा, जिला परिषद प्रतिनिधि संजय यादव ,राजेश सिंह ,एहसान आलम चुने गए । अनुमंडल कार्यकारिणी के लिए योगेंद्र यादव का चयन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अरविद कुमार एवं सचिव आनंद कुमार झा को घोषित किया गया। सचिव ने कहा कि शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

संसू, महिषी (सहरसा): प्रोजेक्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिषी में प्रखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में नरेश कुमार राय को अध्यक्ष व सचिव रौशन कुमार खां चुने गये। उपाध्यक्ष के पद पर रंजन कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राज्य परिषद के कुल पांच उम्मीदवारों में तीन का चयन होना था। मतदान से सम्पन्न चुनाव प्रक्रिया में आशो देवी प्यारे झा उच्च विद्यालय महिषी के शिक्षक राजीव रंजन को सर्वाधिक 90, कोसी उच्च विद्यालय महिसरहो के राणा कुमार सिंह को 89 व प्रोजेक्ट के डा. चंद्रभूषण कुमार को 87 मत प्राप्त होने पर तीनों को विजयी घोषित किया गया। जिला परिषद सदस्य के पद पर कुल आठ उम्मीदवारों में पांच का चयन किया जाना था। जिसमें राहुल रंजन भारती को सर्वाधिक 98, अमित कुमार को 96, ब्रज किशोर खां को 82, मणिकांत चौधरी को 79 व अरविद सिंह को 77 मत मिलने पर उनका चुनाव किया गया। अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सदानंद ठाकुर पिटू निर्वाचित हुए। सदानंद को 79 व प्रतिद्वंदी अनीश कुमार को 16 मत मिले। इस दौरान उपस्थित पर्यवेक्षक प्रभाकांत झा व जिला सहायक चुनाव आयुक्त गौरी शंकर झा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के कुल 107 शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मतदाता हैं। इनमें 98 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मोहम्मद फिरोज आलम व अरुण कुमार भगत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी