तीन बच्चे की मां ने एक युवक को बताई पति, महिला गिरफ्तार

सहरसा। जालसाजी के आरोप में सोनबर्षा कचहरी थाना पुलिस ने भागलपुर जिले की एक महिला को गिर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:20 PM (IST)
तीन बच्चे की मां ने एक युवक को बताई पति, महिला गिरफ्तार
तीन बच्चे की मां ने एक युवक को बताई पति, महिला गिरफ्तार

सहरसा। जालसाजी के आरोप में सोनबर्षा कचहरी थाना पुलिस ने भागलपुर जिले की एक महिला को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रहने वाली तीन बच्चे की मां बबीता देवी उम्र (48) अपना नाम बदलकर जूही कुमारी बन गई और सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी एक लड़का को पति बताते हुए उसके घर पर धमक गई। जाली मतदाता पहचान पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाकर बिट्टू नामक लड़का से शादी किये जाने का दावा करते हुए समाज के लोगों के आंख में धूल झोंकते हुए लड़का के घर में जबरदस्ती रहने का प्रयास किया। इतना ही नहीं समझौता नहीं होता देख जाली सबूतों के आधार पर महिला थाना में लड़का सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर मामला दर्ज करवा दी। हालांकि महिला द्वारा दर्ज कराए गये मामले का अनुसंधान जब शुरू हुआ तो महिला की सच्चाई खुलने लगी। उसके पूर्व से शादीशुदा रहने व तीन बच्चे की मां रहने का खुलासा हुआ। साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराए गये कागजात भी सही नहीं निकला। जिसके बाद सारी सच्चाई खुलकर सामने आ गई। इधर, महिला द्वारा बनाए गये जाली कागजात के आधार पर उनके पुत्र व परिवार के अन्य सदस्यों को प्रताड़ित करने को लेकर उनके पिता विशुनदेव साह ने सोनबर्षा कचहरी थाना में मामला दर्ज कराया। जिसका अनुसंधान कर रहे अनुसंधानकर्ता बिनोद कुमार ने बताया कि महिला शादीशुदा एवं तीन बच्चे की मां है। आरोपी महिला द्वारा नाम बदलकर कम उम्र दिखाने एवं बिट्टू कुमार से शादी करने का सबूत पेश करने के लिए विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से छेड़छाड़ कर जाली प्रमाण पत्र बनाते हुए अपना नाम भी बदल ली। जिसका जांच संबंधित विभागों से करने पर फर्जी पाया गया। आरोपी महिला द्वारा बिट्टू से शादी का कोई साक्ष्य भी प्रस्तुत नहीं किया। विशनपुर के दर्जनों लोगों ने बताया कि जालसाजी महिला फोन पर लोगों को अपने जाल में फंसाती है लोगों से रूपये ऐठने के लिए अपना रैकेट चला रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपित महिला द्वारा प्रस्तुत कागजातों का जांच प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से किया गया जो फर्जी साबित होने एवं वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर महिला सिपाहियों के मदद से उसे सहरसा से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी