अश्लीलता मिटाने को ले भोजपुरी गायकों ने उठाई आवाज

भोजपुरी गीत व फिल्मों से अश्लीलता मिटाने को लेकर भोजपुरी गायकों ने आवाज उठाना शुरु कर दिया है। मशहूर गायक भरत शर्मा के बाद नवोदित गायक सोनु तिवारी ने भी भोजपुरी से अश्लीलता को समाप्त करने का अभियान छेड़ दिया है। तिवारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि भोजपुरी के नामी-गिरामी गायक आज कल अश्लीलता फैलाने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 04:19 PM (IST)
अश्लीलता मिटाने को ले भोजपुरी गायकों  ने उठाई आवाज
अश्लीलता मिटाने को ले भोजपुरी गायकों ने उठाई आवाज

भोजपुरी गीत व फिल्मों से अश्लीलता मिटाने को लेकर भोजपुरी गायकों  ने आवाज उठाना शुरु कर दिया है। मशहूर गायक भरत शर्मा के बाद नवोदित गायक सोनु  तिवारी ने भी भोजपुरी से अश्लीलता को समाप्त करने का अभियान छेड़ दिया है। तिवारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि  भोजपुरी के नामी-गिरामी गायक, आज कल अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे हैं। जिसके खिलाफ जितनी भी संस्थाओं ने  आवाज उठाई वो मंच तक ही सीमित रह गई। अब समय आ गया है कि सभी गायकों को अपनी मातृभाषा भोजपुरी को बदनाम होने से बचाना होगा। आठवीं अनुसूची में भोजपुरी को शामिल कराने के  लिए समाजसेवियों को भी आगे आना होगा।

chat bot
आपका साथी