कटार बालू घाट कांड के छह फरार आरोपियो ने किया सरेंडर

रोहतास।  प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी विवेक सिंह की अदालत में शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 08:10 PM (IST)
कटार बालू घाट कांड के छह फरार आरोपियो ने किया सरेंडर
कटार बालू घाट कांड के छह फरार आरोपियो ने किया सरेंडर

रोहतास।  प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी विवेक सिंह की अदालत में शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया है । इनपर इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार बालू घाट  के पास  वर्चस्व को ले दो गुटों में एक सप्ताह पूर्व  गत 23 अक्टूबर को हुई गोलीबारी व मारपीट में एक की मौत व दो के घायल हुए थे। जिसके बाद फरार तीन  अभियुक्तो के घर बुधवार इश्तेहार चिपकाया गया था  ।

 थानाध्यक्ष राम निहोरा राम ने बताया कि दो गुटों में मारपीट व गोली चलाये जाने की घटना में  कटार निवासी धनंजय की मौत हो गई थी ।वही उसी गांव के दीपक यादव  व अजीत यादव घायल हो गए थे ।इस सम्बंध में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर प्रथमिकी दर्ज की गई थी। इस घटना में घायल व गिरफ्तार हीरा सिंह की ओर से दर्ज प्राथमिकी में मृतक धनंजय समेत आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमे घायल अजित यादव व राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया कि हत्याकांड  के मामले में  छह  नामजद फरार अभियुक्तो में  बस्तीपुर निवासी  कमलेश सिंह ,राणा सिंह व बिट्टू सिंह ने आज न्यायलय में आत्मसमर्पण कर दिया है ।वही दूसरे पक्ष के मनीष कुमार सिंह ,पवन कुमार ,मनजीत सिंह ने भी आज सरेंडर कर दिया ।

chat bot
आपका साथी