संगठन चुनाव पर नेताओं ने की मंत्रणा

रोहतास। स्थानीय मंगलम उत्सव में भाजपा जिला इकाई की बैठक उपाध्यक्ष रविद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 05:38 PM (IST)
संगठन चुनाव पर नेताओं ने की मंत्रणा
संगठन चुनाव पर नेताओं ने की मंत्रणा

रोहतास। स्थानीय मंगलम उत्सव में भाजपा जिला इकाई की बैठक उपाध्यक्ष रविद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला के चुनाव अधिकारी सह गोह के विधायक मनोज शर्मा तथा प्रदेश के सह संगठन मंत्री अभय गिरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

उपाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव पदाधिकारी की उपस्थिति में हुई बैठक में 26 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। जबकि 16 अक्टूबर तक बूथ कमेटी गठित की जाएगी। बैठक में जिला महामंत्री विवेक सिंह, मंटु यादव, धीरज तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, परमेश्वर सिंह, अशोक साह, प्रकाश गोस्वामी, सत्येंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, अजय ओझा, जवाहर चौरसिया, डब्लू सिंह, बिटटु सिंह, मुन्ना तिवारी, विनोद कुशवाहा, विनोद गोस्वामी, केदार सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष एमएस गंधा, अमृता सिंह, अशोक गुप्ता, हरेंद्र चंद्रवंशी समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी