रबी महाभियान को ले कृषि विभाग ने शुरू की तैयारी

रोहतास। रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने को ले कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 05:59 PM (IST)
रबी महाभियान को ले कृषि विभाग ने शुरू की तैयारी
रबी महाभियान को ले कृषि विभाग ने शुरू की तैयारी

रोहतास। रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने को ले कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभागीय स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। 18 अक्टूबर को स्थानीय संयुक्त कृषि भवन परिसर में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी व प्रसार कार्यकर्ताओं को रबी मौसम की खेती, कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण व अन्य कृषि कार्य के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आदि को ले प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को जिलास्तर से ले प्रखंड स्तर तक कार्यान्वित किए जाने की योजना है। कार्यक्रम के तहत किसानों को तेलहन, दलहन, मक्का के साथ-साथ बागवानी फसलों, गेहूं आदि के बीज पर अनुदान भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 22 अक्टूबर से प्रखंडों में होंगे कार्यक्रम :

जिले में प्रखंड स्तर पर 22 अक्टूबर से एक नवंबर तक रबी महोत्सव सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड में अधिक से अधिक किसानों को कृषि व बागवानी के विषयों में प्रशिक्षित किया जाएगा। महोत्सव के द्वारा गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए पंक्ति में ही गेहूं लगाने, समय से बोवाई, सिचाई जल-प्रबंधन के साथ-साथ जीरो टिलेज व सीड ड्रिल के उपयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जबकि दलहन व तेलहन फसलों में कीट-व्याधि के प्रकोप को कम करने के लिए अनुसंशित बीजों की उपलब्धता के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को ले प्रशिक्षित भी किया जाएगा। कहते हैं अधिकारी :

विभाग के निर्देश के मुताबिक रबी महाभियान जिले में कार्यान्वित किया जाएगा। किसानों को वैसे भी विभागीय स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। समय के अनुसार डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही कृषि विीाग, आत्मा व उद्यान से संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के अंतर्गत सूत्रम सिचाई योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अनुसंशित फलों व सब्जियों के बीज व उपादान उपलब्धता के आधार पर वितरित किए जाते हैं।

डॉ. विजय कुमार द्विवेदी, परियोजना निदेशक, आत्मा प्रखंडों में होने वाले कार्यक्रम :

प्रखंड प्रशिक्षण उपादान

शिवसागर 22.10.19 23.10.19

चेनारी 22.10.19 23.10.19

करगहर 23.10.19 24.10.19

कोचस 23.10.19 24.10.19

दिनारा 24.10.19 25.10.19

दावथ 24.10.19 25.10.19

सूर्यपुरा 25.10.19 26.10.19

बिक्रमगंज 25.10.19 26.10.19

काराकाट 26.10.19 28.10.19

नासरीगंज 26.10.19 28.10.19

सासाराम 28.10.19 29.10.19

अकोढ़ीगोला 28.10.19 29.10.19

राजपुर 28.10.19 29.10.19

संझौली 29.10.19 30.10.19

नोखा 29.10.19 30.10.19

डेहरी 30.10.19 31.10.19

तिलौथू 30.10.19 31.10.19

रोहतास 31.10.19 01.11.19

नौहट्टा 31.10.19 01.11.19

chat bot
आपका साथी