जिले के सभी बूथों पर चला विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य

रोहतास। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। जिले के 2214

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 05:26 PM (IST)
जिले के सभी बूथों पर चला विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य
जिले के सभी बूथों पर चला विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य

रोहतास। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। जिले के 2214 मतदान केंद्रों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया गया। जिसमें एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवकों का नाम दर्ज किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को विशेष अभियान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें बीएलओ द्वारा बूथों पर उपस्थित होकर लोगों 5से विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से दावा व आपत्तियां प्राप्त की गईं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंकज दीक्षित व उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार के अलावा सभी ईआरओ, एईआरओ ने क्षेत्र भ्रमण कर उक्त कार्य का पर्यवेक्षण किया। उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान कई केंद्रों पर बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने की भी सूचना मिली है। ऐसे बीएलओ पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक चलेगा। अगला अभियान दिवस 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी