मार्च में बिजली विभाग ने वसूला लक्ष्य से 2.85 लाख अधिक राजस्व

पूर्णिया। बिजली विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंतिम माह में रिकार्ड तोड़ बकाया बिल वसूलकर लक्ष्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 10:41 PM (IST)
मार्च में बिजली विभाग ने वसूला
लक्ष्य से 2.85 लाख अधिक राजस्व
मार्च में बिजली विभाग ने वसूला लक्ष्य से 2.85 लाख अधिक राजस्व

पूर्णिया। बिजली विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंतिम माह में रिकार्ड तोड़ बकाया बिल वसूलकर लक्ष्य से अधिक राजस्व हासिल किया। विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य से 2.85 लाख अधिक राजस्व वसूला गया। निर्धारित लक्ष्य 22.21 लाख के एवज में 25.06 लाख रुपये की वसूली की गई। इस दौरान बकाया बिल जमा नहीं करने वाले 7,281 बकाएदार का बिजली कनेक्शन भी काटा गया। यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार झा ने बताया कि मार्च क्लोजिंग को लेकर अभियान चलाकर बकाया बिजली बिल वसूला गया और बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। उन्होंने बताया कि पूर्णिया पूर्वी क्षेत्र में राजस्व के लिए 11.14 लाख लक्ष्य था। लक्ष्य के अनुरूप 11.64 लाख रुपये वसूला गया। इस क्षेत्र में बकाया बिल नहीं जमा करने वाले 3177 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। वहीं पूर्णिया पश्चिमी क्षेत्र में 11.07 लाख लक्ष्य के जगह 13.42 लाख वसूला गया और बकाया बिल नहीं देने वाले 4104 उपभोक्ता का कनेक्शन काटा गया। उन्होंने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बड़े उपभोक्ताओं की सूची तैयार है। अभियान चलाकर बकाया बिल वसूला जाएगा और जमा नहीं करने वाले का कनेक्शन काटा जाएगा।

chat bot
आपका साथी