साक्षरता कर्मी 31 करेंगे चक्का जाम आंदोलन

पूर्णिया। साक्षरता कर्मी आगामी 31 जनवरी को चक्का जाम आंदोलन करेगी। इंदिरा गाधी स्टेडियम में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 11:44 PM (IST)
साक्षरता कर्मी 31 करेंगे चक्का जाम आंदोलन
साक्षरता कर्मी 31 करेंगे चक्का जाम आंदोलन

पूर्णिया। साक्षरता कर्मी आगामी 31 जनवरी को चक्का जाम आंदोलन करेगी। इंदिरा गाधी स्टेडियम में प्रेरक-समन्वयक संघ की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्रेरक-समन्वयक संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि साक्षरता कर्मियों के साथ सरकार दोरंगी नीति अपना रही है। इसलिए सरकार के फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया गया। कहा कि यह आंदोलन संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में 31 को धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मौजूद सभी प्रखंडों के प्रेरक समन्वयक संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में शकर कुमार शिवम, मनिंदर कुमार, विकास कुमार विश्वास, राजीव कुमार, संजय यादव, कैलाश राम, राज कुमार शर्मा, किशन प्रसाद यादव, सुजीत कुमार,अलका कुमारी, काकुली कुमारी, पवन किशोर, बलदेव, औरंगजेब, शोभा कुमारी, स्वाति देवी, अंजू देवी एवं सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी