खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनेंगे स्तरीय खेल मैदान : मंत्री

खेल-कुद से स्वस्थ्य शरीर एवं स्वस्थ्य मस्तिस्क का निर्माण होता है। खेल की भावना से हमें एक दुसरे से सहयोग की भावना का विकास होता है। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने और सुरक्षा का पुरा इंतजाम किया गया है।खेल-कुद से स्वस्थ्य शरीर एवं स्वस्थ्य मस्तिस्क का निर्माण होता है। खेल की भावना से हमें एक दुसरे से सहयोग की भावना का विकास होता है। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने और सुरक्षा का पुरा इंतजाम किया गया है।खेल-कुद से स्वस्थ्य शरीर एवं स्वस्थ्य मस्तिस्क का निर्माण होता है। खेल की भावना से हमें एक दुसरे से सहयोग की भावना का विकास होता है। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने और सुरक्षा का पुरा इंतजाम किया गया है।खेल-कुद से स्वस्थ्य शरीर एवं स्वस्थ्य मस्तिस्क का निर्माण होता है। खेल की भावना से हमें एक दुसरे से सहयोग की भावना का विकास होता है। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने और सुरक्षा का पुरा इंतजाम किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 09:03 PM (IST)
खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनेंगे स्तरीय खेल मैदान : मंत्री
खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनेंगे स्तरीय खेल मैदान : मंत्री

पूर्णिया: जिले में खेल का बेहतर माहौल है। यहां के खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उक्त बातें बिहार सरकार में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्यस्तरीय विद्यालय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अगर जमीन मुहैया कराए तो यहां पर खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए स्तरीय खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 वर्षों बाद क्रिकेट की प्रतियोगिता में खेलने के लिए बिहार की टीम बाहर गई है। मंत्री ने कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। इसका परिणाम है कि सूबे के खिलाड़ी बाहर जाकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर डीएम प्रदीप कुमार झा ने सभी का आभार व्यक्त किया। खेल से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। खेलकूद से आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने, खाने और सुरक्षा का बेहतर इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा ईमानदारी और लगन से खेलना चाहिए। पूर्णिया से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक अपना परचम लहराया है। जिला पूर्व में बेहतर खेल आयोजन करता रहता है। यहां खेल का अच्छा माहौल है। खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने यहां पहुंचे सभी खिलाड़ियों से कहा कि जो यहां आए हैं वे अपने जिले के ब्रांड एंबेसडर हैं। उनको किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका जिला प्रशासन और खेल विभाग ख्याल रख रहा है। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष क्रांति देवी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार-जीत तो खिलाड़ियों के मेहनत और लगन का परिणाम है। हारने या जीतने के बावजूद परिश्रम करते रहना चाहिए ताकि अपने -अपने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में सफल रहें। इस मौके महापौर सविता ¨सह ने कहा खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खेल मैदान में उतरना चाहिए। खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर जिला चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष जगत लाल वैश्यंत्री, पूर्णिया हॉकी संघ के अध्यक्ष संतोष भारत भी मौजूद थे। दीप प्रज्ज्वलित कर खेल का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर खेल पदाधिकारी रंधीर कुमार ¨सह समेत सभी खेल संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

स्कूली बच्चों ने किया स्वागत गान प्रस्तुत

इस मौके पर मवि उफरैल की छात्राओं ने स्वागत गान और नृत्य की प्रस्तुति की। इसके साथ ही मवि रामबाग की छात्राओं ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति कर कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी तीन प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की। कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल तीन की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता एक के बाद एक हो रही है। कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 16 को होगा। उसके बाद 19 फुटबॉल और हॉकी दोनों की राज्यस्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता होगी। महिला हॉकी का समापन 21 को होगा। इसका आयोजन स्थानीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खेल मैदान में होगा। सुब्रतो फुटबॉल बालक प्रतियोगिता का आयोजन 19 से शुरू होगा जिसका समापन 23 को होगा। स्थानीय डीएसए और जिला स्कूल खेल मैदान में इसका समापन होगा। छात्राओं ने कबड्डी, हॉकी और फुटबॉल तीनों खेलों को लिए गीत प्रस्तुत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मार्च पास्ट में सभी जिले की टीम ने लिया भाग

इंदिरा गांधी स्टेडियम में कबड्डी की बालिका प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर सभी खिलाड़ियों अपने ड्रेस में मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। सबसे आगे स्काउट की टीम बैंड के साथ सभी खिलाड़ियों के आगे-आगे चल रही थी। जिले में सबसे पहले अररिया, अरवल समेत राज्य की सभी टीम थी। एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की भी टीम हिस्सा ले रही है। सबसे आखिरी में मेजबान पूर्णिया की टीम थी।

16 को प्रतियोगिता का होगा समापन

राज्य के 38 जिला के टीमों 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 117 मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 16 सितम्बर को समाप्त होगी। इसके आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए राज्यस्तरीय टीम तैयार की जाएगी। इसी आयोजन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन तीन वर्गों में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी रणधीर कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों की जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर स्मृति चिह्न देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मंत्री समेत सभी अतिथियों ने मैदान में जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी