आठ साल से एप्रोच पथ का इंतजार कर रहा कोचाधर पुल

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के खोखा दक्षिण व उत्तर पंचायत को जोड़नेवाली चनका पंचायत स्थित कोचाधार प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:02 PM (IST)
आठ साल से एप्रोच पथ का इंतजार कर रहा कोचाधर पुल
आठ साल से एप्रोच पथ का इंतजार कर रहा कोचाधर पुल

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के खोखा दक्षिण व उत्तर पंचायत को जोड़नेवाली चनका पंचायत स्थित कोचाधार पुल आठ साल से एप्रोच पथ का इंतजार कर रहा है। प्रखंड के फरयानी, रानीबाड़ी , खोखा, बलवाही को चनका, सिघिया, दस नंबर रोड से जोड़ने वाली सड़क में चनका गांव के पास कोचाधार पर लाखों की लागत से निर्मित पुल अब खुद जर्जर होने लगा है। लेकिन, निर्माण के आठ साल बाद भी एप्रोच पथ का निर्माण नहीं होने से यह पुल लोगों के लिए नकारा साबित हो रहा है। एप्रोच पथ नहीं बनने से यहां अक्सर हादसे होते रहे हैं। वहीं इस पुल से सफर करने से भी लोग कतराते है। बारिश के दौरान इससे होकर चलना मुश्किल हो जाता है। लोगों को कहीं आने जाने के लिए लगभग आठ से दस किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

ज्ञात हो कि दसकों की मांग के बाद मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुल का निर्माण किया गया था। लेकिन एप्रोच पथ का निर्माण नहीं हो सका। आठ साल में कई बार विधानसभा चुनाव भी हो गए। वोट मांगने पहुंचे नेताओं ने भी जनता को शीघ्र एप्रोच पथ निर्माण का आश्वासन भी दिया। लेकिन एप्रोच पथ निर्माण के नाम पर आजतक एक छंटाक मिट्टी तक नहीं डाली गई।

स्थानीय ग्रामीण गंगा यादव, भोला यादव, हरदेव यादव, मो. हबीब, मो. माजीद, मो. रज्जाक सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इससे अच्छा था कि कोचाधार में पुल ही नहीं बनता। पुल बन जाने के कारण हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमलोग कई बार विधायक जी से भी एप्रोच पथ को लेकर मिले। हर बार सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी