महिला को जिंदा जलाया या हत्या के बाद लगाई आग

पूर्णिया। सरसी थाना अंतर्गत कचहरी बलुवा पंचायत से होकर गुजरने वाली पीवीसी नहर के किनारे पुअ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:16 AM (IST)
महिला को जिंदा जलाया या हत्या के बाद लगाई आग
महिला को जिंदा जलाया या हत्या के बाद लगाई आग

पूर्णिया। सरसी थाना अंतर्गत कचहरी बलुवा पंचायत से होकर गुजरने वाली पीवीसी नहर के किनारे पुआल के ढेर में महिला का जला शव मिला है।

शव मिलने की घटना के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर महिला को जिंदा जलाया गया या फिर हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से उसे पुआल की ढेर में जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

बड़ा सवाल : पुआल में धू-धू कर जलता रहा महिला का शव किसी को नहीं लगी भनक

बनमनखी के डीएसपी विभाष कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में कई बिन्दुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर महिला का शव पुआल के ढेर में धू-धू कर जलता रहा और किसी को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। घटनास्थल के आसपास धान की कटी फसल भी रखी हुई थी। जाहिर है जिनकी फसल वहां रखी गई होगी वे इस इलाके पर नजर रख रहे होंगे। अगर आग के लगने के बाद पुआल के ढेर से धुआं उठा तो फिर उन किसानों के अलावा किसी और की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। हालंाकि इन सारे सवालों का जवाब पुलिस खोजने का प्रयास कर रही है।

सब्जी लेकर लौट रही महिला पुआल के ढेर के पास कैसे पहुंची

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है जब महिला बाजार से सब्जी सहित अन्य सामान लेकर लौट रही थी तो वह पुआल के ढेर के पास कैसे पहुंची। कहीं वह लौटने के दौरान शराबियों के हत्थे तो नहीं चढ़ गई। इस घटना के बाद आसपास के लोग भी इस घटना को लेकर सहमे हुए हैं। महिला का जला हुआ शव स्थानीय पंचायत के गमला टोला निवासी अमृत सिंह के पुआल की ढेर में मिला। महिला बुधवार की संध्या रानीगंज थाना अंतर्गत स्थित काला बलुवा बाजार के लिए निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 53 वर्षीया महिला प्रमिला देवी कचहरी बलवा पंचायत के वार्ड नंबर 1 गमला टोला निवासी अरुण मंडल की पत्‍‌नी है। महिला के पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।

बुधवार की शाम से महिला को ढूंढ रहे थे परिजन

परिजनों द्वारा इस गायब महिला की बुधवार संध्या से ही खोजबीन की जा रही थी। इसके बाद शव का पुआल के ढेर में होने की बात सामने आई। महिला के पुत्र पप्पू कुमार ने कहा कि उनकी या उनकी मां की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी जिस कारण इस तरह की घटना घटी। उन्होंने कहा कि उसे समझ में नहीं आ रहा की यह कैसे हो गया।

chat bot
आपका साथी