ईवीएम से होगा पंचायत उपचुनाव

पूर्णिया। पंचायतों के रिक्त पदों पर 10 मार्च को मतदान होगा। प्रखंड में चार पद रिक्त हैं। जिसमें एक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 08:40 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 08:40 PM (IST)
ईवीएम से होगा पंचायत उपचुनाव
ईवीएम से होगा पंचायत उपचुनाव

पूर्णिया। पंचायतों के रिक्त पदों पर 10 मार्च को मतदान होगा। प्रखंड में चार पद रिक्त हैं। जिसमें एक मुखिया पद, दो वार्ड सदस्य पद व एक पंच सदस्य पद शामिल है। इनके लिए 20 फरवरी तक नामाकन की तिथि निर्धारित की गई है। 21 फरवरी को संवीक्षा होगी। 23 फरवरी तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे, तथा 10 मार्च को मतदान होगा और मतदान समाप्ति के बाद वार्ड सदस्य और पंच पद के लिए मतगणना होगी। मुखिया पद के लिए मतगणना 12 मार्च को होगी। बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि चंदेल पंचायत में मुखिया, आसियानी पंचायत के वार्ड नंबर 9 में वार्ड सदस्य, खपड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 6 में वार्ड सदस्य एवं आसियानी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में पंच सदस्य का पद रिक्त है। बताया कि चुनाव ईवीएम से होगा।

chat bot
आपका साथी