रालोसपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आज

= केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा रहेंगे मौजूद पूर्णिया, जागरण संवाददाता : कला भवन में रविवार

By Edited By: Publish:Sat, 11 Oct 2014 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 11 Oct 2014 08:23 PM (IST)
रालोसपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आज

= केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा रहेंगे मौजूद

पूर्णिया, जागरण संवाददाता : कला भवन में रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी उपस्थित होंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. अजिजुर रहमान व प्रधान सचिव अनुज कुमार कुशवाहा से मिली जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर ठाकुर सहित पार्टी के कई वरीय नेता शिरकत करेंगे। बताया गया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित प्रदेश महासचिव सह पूर्णिया प्रभारी अंगद पासवान, प्रदेश सचिव नीरज मेहता, व बंटी कुशवाहा कई दिनों से जिले में कैंप किए हुए हैं। सम्मेलन की सफलता के लिए पार्टी के जिला प्रधान महासचिव अनुज कुशवाहा, उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, योगेश्वर प्रवीण, कोषाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, विनय केसरी, संतोष राय आदि भी जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी