शाहनवाज हुसैन पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का क्‍या था इरादा, पूर्व मंत्री के वकील ने बताया

Bihar Politics बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन पर दिल्‍ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया है। इस बीच पूर्व मंत्री के अधिवक्‍ता ने आरोप लगााने वाली महिला पर साजिश का आरोप लगाया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2022 06:41 AM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 06:41 AM (IST)
शाहनवाज हुसैन पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का क्‍या था इरादा, पूर्व मंत्री के वकील ने बताया
दिल्‍ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए शाहनवाज हुसैन। जागरण

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: भाजपा नेता व पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन (Ex Minister Shahnawaz Hussain) पर एक महिला द्वारा दुष्कर्म के आरोप पर पूर्व मंत्री के वकील विनीत मल्होत्रा ने गुरुवार को अपना पक्ष रखा। उन्होंने लिखित रूप से वक्तव्य जारी कर कहा कि महिला ने बड़ी रकम वसूलने की नीयत से झूठा और निराधार मामला दर्ज किया है। बता दें कि दिल्‍ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री पर एफआइआर का आदेश दिया था। 

जांच में झूठा निकल चुका है आरोप 

शाहनवाज के वकील ने कहा कि पुलिस ने दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट के मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर शाहनवाज के सुरक्षाकर्मियों का बयान दर्ज किया था। पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज करने के साथ काल डिटेल रिपोर्ट तथा सीसीटीवी फुटेज की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जरूरी सभी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए आरोपों की जांच हुई और शिकायतकर्ता के सभी आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताया।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया है निर्देश  

मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट ने पुलिस के तथ्यों व  साक्ष्यों को दरकिनार करते हुए शाहनवाज हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। शाहनवाज हुसैन ने इस निर्देश के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। इस पर चार साल तक रोक लगी रही। वहीं एक दिन पूर्व 17 अगस्त को याचिका गलत तरीके से खारिज कर दी गई। इस आदेश के बाद शाहनवाज हुसैन ने उच्चतम न्यायालय में स्पेशल लीव पेटीशन दायर किया है। जल्द सुनवाई की अपील पर उच्चतम न्यायालय ने एक हफ्ते में सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। 

राजद ने भाजपा पर बोला जोरदार हमला 

बता दें कि शाहनवाज हुसैन पर एफआइआर के आदेश के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। राजद की ओर से भाजपा पर जोरदार हमला किया गया। प्रवक्‍ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अब भाजपा की आवाज क्‍यों नहीं निकल रही। हमारे दाग, दाग और उनके दाग अनुराग। राजद सुप्रीमो की पुत्री रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीटकर जमकर निशाना साधा। 

chat bot
आपका साथी