बिंद टोली का रास्ता कटा, बाढ़ के पानी से घिरा 'नकटा'

पटना । गंगा के जलस्तर में कमी आने से प्रशासन ने राहत की सासें ली हैं। जलस्तर में एक सेंटीमीट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Aug 2017 03:06 AM (IST) Updated:Sun, 20 Aug 2017 03:06 AM (IST)
बिंद टोली का रास्ता कटा, बाढ़ के पानी से घिरा 'नकटा'
बिंद टोली का रास्ता कटा, बाढ़ के पानी से घिरा 'नकटा'

पटना । गंगा के जलस्तर में कमी आने से प्रशासन ने राहत की सासें ली हैं। जलस्तर में एक सेंटीमीटर की कमी आई है। गांधी घाट पर जलस्तर 48.32 मीटर पर आ गया है। जबकि खतरे का निशान 48.60 मीटर से ऊपर जलस्तर जाने पर होता है। दीघा के पाटीपुल घाट के पास गंगा का पानी दीघा ब्रिज जाने वाली सड़क के निचले हिस्से तक आ गया है। प्रशासन ने सड़क को बचाने के लिए बालू भरे बोरे रख दिए हैं। दीघा भट्ठे से लेकर दीघा ब्रिज के बीच कई स्थानों पर गंगा पटना की तरफ कटाव कर रही है।

पटना सदर प्रखंड की बिंद टोली का रास्ता ध्वस्त हो गया है। गंगा चैनल में रास्ता बना हुआ था। संपर्क भंग हो गया है। लोग नाव से आने-जाने को मजबूर हैं। बिंद टोली कुर्जी मोड़ के पास गंगा चैनल के उस पार है। हालांकि बिंद टोली काफी ऊंचाई पर बसा हुआ है।

नकटा दियारा भी गंगा के जल से घिर गया है। गंगा तट भी डूब गया है। गांव में अब नाव पहुंच रही है। गांव अभी डूबे नहीं हैं। नकटा दियारा के नंदकिशोर यादव बताते हैं कि गांव के चारों तरफ गंगा का पानी आ गया है। गांव काफी ऊंचाई पर है। कुसुम देवी और दौलत देवी बताती हैं कि जलस्तर में और वृद्धि होने के बाद यह गांव में प्रवेश करेगा। हालांकि गांव के चारों तरफ पानी आ गया है। कुछ गलियों में भी पानी है। कुसुम ने बताया कि वे पटना खरीदारी के लिए आई हैं। बिंद टोली निवासी गणेश और सियाराम बताते हैं कि आने-जाने का रास्ता भंग हो गया है। हालांकि अभी बिंद टोली डूबने वाली नहीं है। प्रशासन आने-जाने की व्यवस्था कराए। दानापुर दियारा में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। हालांकि गांव अभी बचे हुए हैं।

--------------

: वर्जन :

गंगा के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। अभी स्थिति नियंत्रित है। गंगा के जलस्तर में कमी होने लगी है।

- संजय कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी, पटना

chat bot
आपका साथी