'प्रभु' के अरमानों पर चौबीस घंटे में फिरा पानी

पटना। दो दिन पहले रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने पटना जंक्शन को साफ-सफाई के मामले में सबसे निचल

By Edited By: Publish:Mon, 21 Mar 2016 01:16 AM (IST) Updated:Mon, 21 Mar 2016 01:16 AM (IST)
'प्रभु' के अरमानों पर चौबीस घंटे में फिरा पानी

पटना।

दो दिन पहले रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने पटना जंक्शन को साफ-सफाई के मामले में सबसे निचले पायदान पर रखा था। ए-1 ग्रेड के इस स्टेशन की सफाई से रेलमंत्री पूरी तरह असंतुष्ट थे। इसके बाद पहले दिन पूरी मुस्तैदी के साथ साफ-सफाई की गई। दूसरे दिन से स्थिति पहले जैसी ही हो गई। प्लेटफार्म संख्या एक व 10 को छोड़कर शेष प्लेटफार्म की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे ही है।

रविवार दोपहर रेल थाना के आगे पानी की बूथ से तेज रिसाव हो रहा है। बीच प्लेटफार्म पर ही पार्सल का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सफाई करने वाली तमाम मशीनें शोभा की वस्तु बनी हुई थी।

प्लेटफार्म संख्या दो पर ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस खड़ी थी। इस ट्रेन के जनरल व स्लीपर बोगियों में काफी गंदगी थी। इसके बावजूद खचाखच भीड़ थी। गंदगी में ही यात्री खड़े हो यात्रा करने को मजबूर थे। यात्रियों ने ट्रेन की साफ-सफाई के लिए कई बार रेल अधिकारियों से अनुरोध किया, लेकिन कार्रवाई सिफर रहा।

जंक्शन के मुख्य परिसर में वातानुकूलित शवगृह के पास के यूरिनल की हालत भी काफी दयनीय है। आसपास खड़ा होना भी मुश्किल था। पावर हाउस के पास भी कचरे का अंबार दिखा।

chat bot
आपका साथी