बिहार: तेजस्‍वी का तंज- 'संविधान व आरक्षण को बचाने वाला है यह चुनाव'

बिहार में चुनावी प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादने रोहतास के डेहरी मुंगेर बेगूसराय तथा भोजपुर के आरा में चुनावी सभाएं कीं।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 10:49 PM (IST)
बिहार: तेजस्‍वी का तंज- 'संविधान व आरक्षण को बचाने वाला है यह चुनाव'
बिहार: तेजस्‍वी का तंज- 'संविधान व आरक्षण को बचाने वाला है यह चुनाव'

रोहतास/मुंगेर/बेगूसराय/भोजपुर, जागरण टीम। बिहार में चुनावी प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादने रोहतास के डेहरी, मुंगेर, बेगूसराय के साहेबपुर कमाल तथा भोजपुर के आरा स्थित रमना मैदान में महागठबंधन उम्‍मीदवारों के समर्थन में सभाएं कीं और एनडीए सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। 

तेजस्‍वी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव संविधान व आरक्षण को बचाने वाला चुनाव है। आप सभी लोग सजग रहे। कहा कि भाजपा के कारण आज देश के संविधान पर खतरा  है। वहीं पिछड़े समाज को दिए जाने वाले आरक्षण पर भी खतरा है। यदि दुबारा एनडीए की सरकार बनी तो पिछड़े समाज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग जहां देश के संविधान में विश्वास करते हैं, वहीं भाजपा के लोग नागपुर के संविधान पर विश्वास करते हैं। कहा कि एक साजिश के तहत राजद सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाला में फंसाकर सजा दिलाई गई है, ताकि राजद खत्म हो जाए और बिहार में गरीबों की आवाज उठाने वाली पार्टी का अस्तित्व मिट जाए, लेकिन अब हमने पार्टी की कमान थाम ली है। 

उन्‍होंने कहा कि हर मुकाम पर भाजपा व जदयू का सामना करेंगे और बिहार व देश की गद्दी से इनको हटाकर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर जमकर बरसे। कहा कि बिहार की जनता अब इनसे ऊब चुकी है। इसबार बिहार में महागठबंधन के प्रत्याशी सभी जगह से जीतेंगे। डेहरी की सभा में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, वीआईपी  पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी समेत अनेक नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी